100 रुपये का पत्ता 500 डॉलर में बेचा… चार साल की कमाई में खरीद ली ऑडी-मर्सिडीज, तरीका जान पुलिस भी रह गई हैरान

कुरियर से विदेश भेजते थे दवाएं डिप्टी एसपी एसटीएफ दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में मदेयगंज डालीगंज इरादतनगर का साहिल मुखौटा उर्फ हैदर अली, सीतापुर रोड ब्रह्मनगर का अब्दुल्ला सुहैल उर्फ अंधा और नई बस्ती मदेयगंज का रहने वाला मो. एनफ उर्फ दानिश कालिया है। तस्करों के पास से 13,500 नशीली प्रतिबंधित (ट्रामाडोल) गोलियां, एक स्कूटी, तीन मोबाइल और 3180 रुपये बरामद किए गए हैं।

गिरोह के तीनों सदस्य कुरियर के माध्यम से प्रतिबंधित दवाओं को विदेश भेजते थे। 100 का पत्ता 500 डॉलर में बिक्री डिप्टी एसपी के मुताबिक, गिरोह के लोग 100 रुपये कीमत का नशीली दवाओं का पत्ता विदेश में बैठे लोगों को चार से पांच सौ डॉलर में बेचते थे।

कुरियर से भेजते थे।

गिरोह के कई सदस्य ऐसे हैं कि चार साल में उन्होंने ऑडी और मर्सिडीज जैसी गाड़ियां और महंगे फ्लैट तक खरीद डाले। जॉन, एल्विश और रॉबर्ट बनकर करते थे बात इंस्पेक्टर हेमंत भूषण के मुताबिक, अब्दुल्ला सुहैल, मो. एनफ और गिरोह से जुड़े अन्य तस्कर एप के माध्यम से विदेशियों को मैसेज भेजते थे।

वह अपना नाम जॉन, एल्विश और रॉबर्ट बताते थे, जिससे उन्हें विश्वास हो जाए।  फिर टेक्सट नाउ, सेकेंड लाइन जैसे एप से इनके वर्चुअल नंबर पता कर इन ग्राहकों से सम्पर्क कर लेते थे।

जरूरतमंदों से कैशी, वेनमो, पे पाल एप से भुगतान लेने के बाद नशीली दवाएं उन तक पहुंचा देते थे। यह भी पढ़ें: अगर तुम दोनों झगड़ा करोगे तो मैं पी लूंगी जहर, बच्चों को डराने के लिए मां ने कही यह बात- लेकिन फिर हो गया हादसा ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।