लखनऊ महोत्सव में 250 शिल्पकार लगाएंगे प्रदर्शनी

संक्षेप:

  • अवध शिल्प ग्राम में पहला शिल्प मेला
  • 250 शिल्पकार लगाएंगे प्रदर्शनी
  • 24 जनवरी को होगा लखनऊ महोत्सव

लखनऊ : शहीद पथ स्थित अवध शिल्प ग्राम में पहली बार लगने वाले लखनऊ महोत्सव में करीब 250 शिल्पकारों को अपने शिल्प के प्रदर्शन का मौका मिलेगा। 24 जनवरी से अवध शिल्प ग्राम में महोत्सव का आयोजन किया जाना है।

यहां लगभग 200 के करीब पक्के स्टाल हैं। जबकि खुले स्थान में कैंप लगा कर 50 और स्टाल लगाए जा सकते हैं। इसलिए फिलहाल तैयारी ये चल रही है कि, शिल्प ग्राम परिसर के भीतर कोई भी वाहन पार्किंग न की जा सके।

पहली बार लखनऊ महोत्सव अवध शिल्प ग्राम परिसर में होगा। पहले यहां 24 जनवरी को यूपी दिवस का आयोजन किया जाना था। मगर बाद में साथ ही साथ नवंबर से लंबित लखनऊ महोत्सव के आयोजन का फैसला किया गया। यहां कुल 200 पक्के छोटे बड़े स्टाल हैं। जिनके अस्थाई आवंटन की शुरुआत 24 जनवरी होगी।

ये भी पढ़े :


जिसके साथ ही लखनऊ महोत्सव भी लगेगा। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता यूसी सिंह ने बताया कि, पहले तो एक जिले की एक दस्तकारी के हिसाब से स्टाल लगने थे। जिसके तहत यूपी दिवस का आयोजन होना था। अब इसके साथ ही लखनऊ महोत्सव का भी आयोजन किया जाना है। जिसमें हमारे कुल स्टाल के अलावा कुछ खुले स्थान में भी दस्तकार अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं।

अधिकतम 250 स्टाल लगाए जा सकते हैं। ऐसा तब होगा जब किसी भी तरह के वाहनों की पार्किंग शिल्पग्राम के भीतर न की जाए। ऐसी ही कोशिश की जा रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।