अखिलेश ने बोला भाजपा पर हमला, कहा- लोकतत्रं के साथ कर रही है भाजपा ठगी

संक्षेप:

  • अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
  • कहा- पार्टी कर रही है लोकतंत्र से मजाक
  • योगी सरकार के नीतियों पर भी उठाए कई सवाल

लखनऊ- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बूथ पर साजिश करने में जुटी हुई है। भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती है। वह लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है। दूसरे राज्यों से आरएसएस के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है, ताकि बूथ स्तर पर षड्यंत्र किया जा सके।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत का जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। इसी से भयभीत होकर भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता नष्ट करना चाहती है।

भाजपा का यह कृत्य भारतीय संविधान और जनभावनाओं के विरुद्ध है। भाजपा सरकार ने राज्य में न सिर्फ अराजकता पैदा की है बल्कि राज्य का विकास रोककर महापाप किया है। भाजपा जनादेश को छल कपट से अपमानित करने पर तुली हुई है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता को संदिग्ध बना दिया है हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट में एक नवयुवक द्वारा ‘डिजिटल सेंधमारी‘ करके नकली वोटर आईडी कार्ड बनाया जाना बेहद गंभीर बात है। ऐसे घपलों के लिये पूरे राज्य में जांच हो, पता तो चले कहीं इसे राज्याश्रय तो प्राप्त नहीं है। ये चुनाव आयोग की सुरक्षा नहीं बल्कि गरिमा का विषय है। इस प्रकार की अनेक घटनाओं से लोकतंत्र शर्मसार हो रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता के घमंड में नागरिक अधिकारों को कुचल दिया है। अधिनायकशाही मानसिकता से विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। नौजवान हताश है उनके साथ धोखा किया गया है। महिलाएं डरी हुई हैं। किसान बेहाल है। अर्थव्यवस्था दुर्दशा की शिकार है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से आम-आदमी त्रस्त है। ऊबी हुई जनता बदलाव चाहती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसमर्थन से उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles