लखनऊ- शायर अनवर जलालपुरी मरणोपरांत होंगे पद्मश्री से सम्मानित

संक्षेप:

  • अनवर जलालपुरी आज होंगे पद्मश्री से सम्मानित
  • साहित्य के क्षेत्र में उन्हें 2018 का पद्मश्री सम्मान दिया जाना है
  • अनवर जलालपुरी गीता का उर्दू अनुवाद कर मशहूर हुए थे

लखनऊ- मशहूर शायर अनवर जलालपुरी मरणोपरांत पद्मश्री आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उनके परिजनों को सौंपेंगे। केंद्र सरकार ने उनके योगदान को देखते हुए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान के लिए उनका चयन किया था।

अनवर जलालपुरी का वास्तविक नाम अनवार अहमद था। उनका जन्म छह जुलाई 1947 को अंबेडकरनगर के जलालपुर में हुआ था। उनका निधन इसी माह की दो तारीख को हो गया था। नौ फरवरी को 40वां है। अपनी शायरी और मुशायरों के संचालन के साथ ही उन्हें खासतौर पर श्रीमद्भगवद्गीता को उर्दू शायरी में ढालने के लिए भी जाना जाता रहा।

उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर की गीतांजलि का भी पद्यानुवाद किया था। जलालपुरी को प्रदेश सरकार यश भारती से भी नवाज चुकी है।

ये भी पढ़े : माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने दो परीक्षा केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण


पिता ने भाषाई एकता के लिए काम किया
अनवर जलालपुरी का चयन पद्मश्री के लिए किए जाने पर उनके बेटों ने सरकार का आभार जताया है। लखनऊ के हुसैनगंज लालकुआं में रह रहे बेटे शहरयार जलालपुरी ने कहा कि पिता ने हमेशा सांप्रदायिक और भाषाई एकता के लिए काम किया। इसी कारण उन्होंने गीता और गीतांजलि का उर्दू पद्यानुवाद किया। वहीं, जलालपुर में रह रहे बेटे शाहकार जलालपुरी ने कहा कि 40वां के पहले यह सम्मान पिता को मिल सका है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज जानेमाने संगीतकार इलैयाराजा, हिंदुत्व विचारक परमेश्वरन और 41 अन्य जानी-मानी हस्तियों को 2018 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। इस बार 85 लोगों को पद्म अवार्ड दिए गए हैं। तीन लोगों को पद्म विभूषण, नौ लोगों को पद्म भूषण और 73 लोगों को पद्म श्री से नवाजा गया है।

गुमनाम चेहरों को भी महत्व
सरकार ने इस बार भी देश के सर्वोच्च सम्मान पुरुस्कारों में गुमनाम चेहरों को महत्व दिया है। पद्म श्री पुरुस्कार पाने वालों में अरविंद गुप्ता-साहित्य और शिक्षा (महाराष्ट्र), भज्जू श्याम-कला(पेंटिंग) मध्यप्रदेश, लक्ष्मी कुट्टी-औषधि(सर्प दंश) केरल, सुशांशु बिस्वास-समाज सेवा(पश्चिम बंगाल), एमआर राजगोपाल-औषधि(केरल), मुरलीकांत पेटेकर-खेल, महाराष्ट्र, सुलागट्टी नरसम्मा-औषधि (कर्नाटक), विजय लक्ष्मी नवनीतिकृष्णन-साहित्य और शिक्षा-महाराष्ट्र, सुभासिनी मिस्त्री-समाज सेवा, पश्चिम बंगाल, राजगोपालन वासुदेवन-विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश के अनवर जलालपुरी साहित्य व शिक्षा के लिए शामिल हैं।

केरल के रहने वाले एम आर राजगोपाल को चिकित्सा मसीहा के रूप में जाना जाता है। अनुपयोगी सामान से खिलौले वाले बनाने वाले अरविंद गुप्ता को सम्मान दिया गया है। हर्बल दवाओं के क्षेत्र में काम करने वाली लक्ष्मी कुट्टी को सम्मानित किया गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles