- होम >>
Babu Singh Kushwaha की जब्त जमीन की कीमत 80 करोड़ रुपये से अधिक, ईडी ने चलाया बुलडोजर
- न्यूज़
- Friday | 2nd August, 2024
ईडी बसपा सरकार में परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त कर चुका है।
ईडी के एक अधिकारी के अनुसार, जब्त जमीन पर किए गए कब्जे को लेकर गहनता से छानबीन शुरू की गई है।
यह भी पता लगाया जा रहा है कि जमीन पर मकान का निर्माण किसने करवाया था। आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही जांच ईडी बाबू सिंह कुशवाहा के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी जांच कर रहा है, जिसके तहत बेनामी संपत्तियों को लेकर भी छानबीन चल रही है।
लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में ही कुछ करीबियों की मदद से एक कंपनी के नाम कीमती जमीन खरीदे जाने को लेकर भी पड़ताल चल रही है। मायावती के करीबी रहे हैं कुशवाहा कुशवाहा बसपा सुप्रीमो मायावती के बेहद करीबी रहे हैं।
बसपा सरकार में वर्ष 2002 में उन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया था।
वर्ष 2007 में कुशवाहा को पंचायती राज, खनन, सहकारिता व परिवार कल्याण विभागों की भी जिम्मेदारी मिल गई थी।
एनआरएचएम घोटाले में नाम आने के बाद कुशवाहा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बसपा का साथ छूटने के बाद कुशवाहा वर्ष 2012 में कुछ दिन भाजपा में भी रहे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।