मुख्यमंत्री योगी ने महिला हॉकी टीम को सराहा, कहा- टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया

संक्षेप:

  • सीएम आदित्यनाथ ने महिला हॉकी टीम को सराहा
  • ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंच गई है महिला हॉकी टीम
  • विधानसभा अध्यक्ष ने भी खूब की प्रशंसा

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया है।

सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई।
ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


वहीं, यूपी के विधानसभा अध्यक्ष ने भी महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। यह पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण हैं। महिला हॉकी टीम को इस शानदार जीत पर बधाई एवं सेमीफ़ाइनल के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सबको चौंकाते हुए इतिहास रच दिया है। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस मैच में गुरजीत कौर के गोल और रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार सोना जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles