मुख्यमंत्री योगी ने दी हॉकी टीम को बधाई, ट्वीट कर कहा- "आज 5 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया"

संक्षेप:

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने की दी बधाई।
  • टोक्यो ओलंपिक में टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन।
  • भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है।

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने की बधाई देते हुए कहा कि 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन एक और इतिहास बन गया।उन्होंने ट्वीट किया कि आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। `टीम इंडिया` की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई `टीम इंडिया`। जय हिन्द!

दरअसल, 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा की गई थी और एक साल बाद 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया था। जिसकी आज वर्षगांठ है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर हैं। जहां वह रामलला की भव्य आरती में हिस्सा लेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles