बेटी के अपहरण होने पर महिला ने सपा कार्यालय के बाहर की आत्मदाह की कोशिश, सपा नेता पर आरोप

संक्षेप:

  • 50 दिन से अगवा बेटी न मिलने पर नाराज महिला।
  • सपा के पूर्व मंत्री के बेटे पर लगाया अपहरण का आरोप।
  • राजनीतिक रसूख के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।

लखनऊ- समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर उन्नाव की एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि सपा सरकार के राज्यमंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह के बेटे ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है। राजनीतिक रसूख के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़िता की तहरीर पर सदर कोतवाली उन्नाव में अपहरण, एससी-एसटी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ सिटी कर रहे हैं। आरोपियों पर 47 दिन में कार्रवाई न होने से पीड़िता परेशान होकर सपा कार्यालय पहुंची थी। मौके पर मौजूद एसीपी हजरतगंज की टीम ने उसे पकड़ लिया। थाने लेकर गई, जहां पूछताछ के बाद उन्नाव पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आठ दिसंबर को दर्ज कराया था मुकदमा

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक, उन्नाव सदर कोतवाली के कांशीराम कालोनी में रहने वाले मुकेश की पत्नी रीता देवी ने आठ दिसंबर को एसपी कार्यालय में तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया कि कल्याणी देवी निवासी सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजोल सिंह उर्फ अरुण सिंह ने अपने कई साथियों संग मिलकर उसकी बेटी को अगवा कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोप है कि पूर्व राज्यमंत्री के बेटे पर आरोप लगने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी में टालमटोल किया जा रहा है। वहीं पीड़िता की बेटी को भी सकुशल बरामद नहीं किया जा सका है। जबकि मुकदमा दर्ज कराए 47 दिन बीत गए हैं। इस मामले की जांच सीओ सिटी उन्नाव कर रहे हैं। पीड़िता उनसे भी कई बार गुहार लगा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर पीड़िता लखनऊ पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि सपा सरकार में मंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह के बेटे पर आरोप लगने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में वह शाम करीब चार बजे सपा कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गई।

छह बार डीएम व पांच बार एसपी से लगाई गुहार

पीड़िता का आरोप है कि बेटी को अगवा करने वालों की गिरफ्तारी के लिए जिलाधिकारी से छह बार, एसपी उन्नाव व सीओ सिटी से पांच-पांच बार मिल चुकी है। लेकिन हर बार टालमटोल किया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक इस मामले में स्थानीय विधायक पंकज गुप्ता से तीन बार गुहार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि सीओ कई बार उसे बुला चुके हैं। हर बार वह एक सप्ताह का समय मांगते हैं। लेकिन 47 दिन में न तो बेटी बरामद हुई और न ही आरोपी गिरफ्तार हुए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles