- होम >>
Election 2024: अब दो चरणों लड़ाई बाकी, PM व CM संग पूर्वांचल में डटे रहेंगे BJP के बड़े नेता; इंडी गठबंधन की भी खास रणनीति
- न्यूज़
- Monday | 20th May, 2024
छठवें चरण के मतदान का 23 मई को थम जाएगा चुनाव प्रचार छठे चरण में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर व भदोही का चुनाव होना है।
इसके लिए वोट 25 मई को डाले जाएंगे।
यहां चुनाव प्रचार 23 मई की शाम छह बजे थम जाएगा।
ऐसे में राजनीतिक दलों को इस चरण के लिए केवल तीन दिन और प्रचार के लिए मिलेंगे। इसी प्रकार सातवें चरण में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांगगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर व राबर्ट्सगंज के लिए मतदान एक जून को होगा।
इसका चुनाव प्रचार 30 मई की शाम को थम जाएगा।
ऐसे में इस चरण के लिए दलों के पास प्रचार के लिए अब 10 दिन का समय और बचा है। एनडीए के पास वर्तमान में 21 सीटें इन 27 सीटों में पिछले चुनाव में भाजपा के पास 18, अपना दल के पास दो यानी एनडीए गठबंधन के पास 20 सीटें थीं जबकि एक सीट आजमगढ़ भाजपा ने उपचुनाव में जीत ली थी।
ऐसे में एनडीए के पास वर्तमान में इन 27 सीटों में से 21 सीटें हो गई हैं, जबकि छह सीटें बसपा के पास हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।