- होम >>
Elvish Yadav Case: ईडी ने एल्विश के करीबी ईश्वर व विनय से की पूछताछ, रेव पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई का मामला
- न्यूज़
- Saturday | 18th May, 2024
ईडी भी एल्विश से पूछताछ की कर रहा तैयारी ईडी ने बीते दिनों एल्विश यादव के विरुद्ध गौतमबुद्ध नगर में एफआईआर दर्ज कराने वाले पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था के पदाधिकारी गौरव गुप्ता को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था।
उन्होंने सुरक्षा कारणों से लखनऊ आने में असहमति जताई थी।
इस पर ईडी की टीम ने दिल्ली में गौरव के बयान दर्ज किए थे।
अब ईडी भी एल्विश यादव से पूछताछ की तैयारी कर रहा है।
मामले में नवंबर 2023 में गौतमबुद्ध नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने विनय और ईश्वर यादव को भी किया था गिरफ्तार आरोप था कि एल्विश व उसके साथी रेव पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई करते थे।
ईडी ने बीते दिनों मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर इस मामले में अपनी पड़ताल शुरू की थी।
पूर्व में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने यू-ट्यूबर एल्विश यादव के करीबी दोस्त विनय यादव व टेंट हाउस संचालक ईश्वर यादव को भी गिरफ्तार किया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।