- होम >>
Fire In Cineplex: यूपी में सिनेमा हॉल में लगी आग, 15 मिनट पहले खत्म हुआ था अंतिम शो, आबादी के बीच हुई घटना से अफरातफरी
- न्यूज़
- Sunday | 16th June, 2024
बड़ी संख्या में पहुंचे थे दर्शक रविवार को अवकाश के कारण सिनेप्लेक्स के अंतिम शो में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे।
रात 11.30 शो समाप्त हुआ, इसके 10 मिनट बाद हॉल खाली हो चुका था।
रात 11.45 बजे कर्मचारी सिनेप्लेक्स बंद करने की तैयारी में लगे थे, अचानक छत की ओर लपटें दिखीं। वे कारण जानने के लिए बाहर आए, इतने में आग फैलती गई।
चंद मिनट में तारों से निकली लपटें फर्नीचर तक पहुंच गईं।
लकड़ी और कपड़ों से आग विकराल होती गई।
रात 12.15 बजे दमकल की पहली गाड़ी पहुंची मगर, स्थिति बिगड़ती देखकर तीन अन्य गाड़ियां भी मंगवाई गईं। शाॅर्ट सर्किट मानी जा रही वजह रात 12.45 बजे ऊंची लपटों पर काबू पा लिया मगर, कुर्सियां आदि सुलगती रहीं।
दमकल टीम का कहना था कि जांच के बाद आग का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।