Shivratri 2018: मनचाहे जीवनसाथी के लिए रखें इस प्रकार व्रत

संक्षेप:

  • शिवरात्रि का व्रत रखने मिलेगा मनपसंद हमसफर
  • 13-14 फरवरी को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि
  • भोलेनाथ शिवरात्रि के दिन करते हैं सबकी मनोकामना पूरी

लखनऊः महाशिवरात्रि का व्रत रखने से मनोवांछित फल मिलने के साथ ही आप मनचाहा जीवनसाथी भी प्राप्त कर सकते हैं। NYOOOZ आपको वो उपाय बताने जा रहा है, जिससे आशुतोष भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है।

शास्त्रों के अनुसार शिव ही सांसारिक सुखों का आधार हैं। सांसारिक इच्छाओं का मूल हैं हर व्यक्ति के मन में धन संपन्नता व भौतिक सुखों को बंटोरने का भाव आता है, जिसे पूरा करने हेतु वह धार्मिक उपाय चुनता है। मंगलवार दि॰ 13.02.18 को फाल्गुन मास की प्रदोष व्यापीनी कृष्ण चतुर्दशी के उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यतानुसार महाशिवरात्रि पर्व वैदिक काल से ही मनाया जाता है। इस व्रत व पर्व का पालन देवी लक्ष्मी, सरस्वती, गायत्री, सीता, पार्वती व रति ने विधिवत किया था। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि शिव-शक्ति के मिलन का पर्व है।


मान्यतानुसार महाशिवरात्रि के प्रदोषकाल में शंकर-पार्वती का विवाह हुआ था। प्रदोष काल में महाशिवरात्रि तिथि में सर्व ज्योतिर्लिंगों का प्रादुर्भाव हुआ था। शास्त्रनुसार सर्वप्रथम ब्रह्मा व विष्णु ने महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पूजन किया था। पौराणिक मान्यतानुसार दिव्य ज्योर्तिलिंग का उदभव भी महाशिवरात्रि पर्व पर माना जाता है व इसी दिन को ही शिव उत्पत्ति के रूप में मानते हैं। महाशिवरात्रि की उपासना तन, मन और धन से जुड़ी कामनाओं में आने वाली बाधाओं को दूर करती है। दु:ख, दरिद्रता व धन के अभाव को दूर कर धन, संतान, निरोगी काया प्रदान कर वैभवशाली व संपन्न बनाती है।

ये भी पढ़े : श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय हुई तय, 6 मई को सुबह ठीक इतने बजे खुलेंगे कपाट


विशेष पूजन विधि: शिवरात्रि के प्रदोष काल में शिवलिंग को जल, दूध, बिल्वपत्र और सफेद आंकड़ा समर्पित करें तत्पश्चात शिवलिंग पर धूप, दीप गंध, पुष्प दूध, अक्षत, धतूरा, बिल्वपत्र व नैवेद्य अर्पित कर पंचोपचार पूजन करें तथा चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद नैवेद्य सभी में वितरित कर दें।

इसके लिए मन में भगवान शंकर के प्रति अटूट विश्वास होनी चाहिए। आइए जानते हैं आपको कैसे मिल सकता है मनचाहा जीवनसाथी।

भारत में महाशिवरात्रि पर तमाम तरीकों से भगवान शंकर की व्रत और पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ आज के दिन सबकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।