- होम >>
Heat Wave Red Alert: यूपी में 23 को होगी झमाझम बारिश, 25 को मानसून की आस, फिलहाल प्रदेशभर में लू को लेकर रेड अलर्ट
- न्यूज़
- Wednesday | 19th June, 2024
इसे भी पढ़ें-कानपुर में 17 तो प्रयागराज में 11 की Heat Wave से मौत, गर्मी से नहीं मिल रही राहत, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल लखनऊ में 25 तक पहुंचेगा मानसून मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ उरई प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
अलीगढ़ और झांसी में भी धरती तप रही है।
अलीगढ़ में दिन का पारा 45.4 और झांसी में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा आगरा में 45.2, अयोध्या व बहराइच में 45 डिग्री सेल्सियस के साथ लू के थपेड़ों से लोग झुलसते रहे। इसे भी पढ़ें-मां ने निभाया पिता का दायित्व, बेटे के हौसले को दी उड़ान, बनाया अफसर 22 जून को पश्चिमी यूपी अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम बरसात के आसार बन रहे हैं।
आगामी 2-3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी कुछ इलाकों, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं।
इसके बाद ही उत्तर प्रदेश का नंबर आता है।
लखनऊ में मानसून की बारिश 25 जून से शुरू होने की संभावना है। अस्पतालों में बढ़े मरीज भीषण गर्मी और लू के कारण अस्पतालों की इमरजेंसी और वार्ड मरीजों से भर गए हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।