- होम >>
Kanpur Seat Result : 4 जून को सबसे पहले आएगा कानपुर सीट का रिजल्ट, सबसे आखिर में आएगा गाजियाबाद का- यह है वजह
- न्यूज़
- Sunday | 2nd June, 2024
द्वितीय स्तर की सुरक्षा मतगणना स्थल के गेट पर होगी और तीसरे स्तर की सुरक्षा मतगणना हाल की होगी, जिसकी निगरानी केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान करेंगे।
मतगणना एवं सीलिंग की कार्रवाई सीसीटीवी की निगरानी में की जाएगी।
नवदीप रिणवा ने बताया कि मतगणना के लिए 179 प्रेक्षक तैनात हैं।
80 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 80 रिटर्निंग अफसर और 1581 सहायक रिटर्निंग अफसरों की तैनाती की गई है। वहीं, ददरौल, लखनऊ पूर्व, गैंसड़ी और दुद्धी विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र की गणना चार रिटर्निंग आफिसर और 26 सहायक रिटर्निंग आफिसर पूरी कराएंगे।
मतों की गिनती विधानसभा क्षेत्रवार होगी और सभी विधानसभा के मतों का योग कर परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं, पोस्टल बैलेट की मतगणना आरओ मुख्यालय के मतगणना स्थल पर होगी।
पोस्टल बैलेट और सर्विस वोटर से प्राप्त ईटीपीबीएस की स्कैनिंग सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
प्रत्येक मतगणना हाल में एक ब्लैक या व्हाइट बोर्ड की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें प्रत्याशी का नाम व चरणवार परिणाम लिखा जाएगा। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं रिजल्ट मीडिया व आम लोग result.eci.gov.in पर जाकर रुझान व परिणाम की जानकारी ले सकते हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।