Kumbh Mela 2025: मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द, एमकेआईटीएम से ली जाएगी मदद

श्रद्धालुओं को हर स्तर पर उपलब्ध होंगी अच्छी सुविधाएं विभाग की कोशिश है कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हर स्तर पर अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, आटो व रिक्शा स्टैंड से संपर्क करके कुलियों, ड्राइवरों व रिक्शा चालकों की सूची तैयार की जा रही है।  इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन की मदद से ढाबों व रेस्टोरेंट तथा धर्मशालाओं के स्टाफ की भी सूची तैयार करवाई जाएगी।

मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं को सही जानकारी उपलब्ध करवाने तथा उनसे अच्छा व्यवहार करने के लिए विभाग ने संबंधित क्षेत्रों से जुड़े लोगों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था की है।  एमकेआईटीएम की मदद से कार्यक्रम के जरिए 30-30 के बैच बनाकर संबंधित लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस बारे में विभाग की विशेष सचिव ईशा प्रिया ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कोशिश है कि दिसंबर से पहले कार्यक्रम पूरा कर लिया जाए। यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ के लिए न्यायिक जांच आयोग गठित, सीएम योगी ने दिए निर्देश, इन पांच बिंदुओं पर होगी पड़ताल ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।