- होम >>
Lok Sabha Election 2024: अंतिम चरण की 13 सीटों पर आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार, मोदी-योगी के गढ़ पर सभी की निगाहें
- न्यूज़
- Thursday | 30th May, 2024
गाजीपुर की लड़ाई भी है रोचक चंदौली सीट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय हैट ट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में हैं।
मीरजापुर से दो बार सांसद रह चुकी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का मुकाबला सपा के रमेश बिंद से है।
गाजीपुर की लड़ाई भी रोचक है।
सपा ने यहां से मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया है।
अफजाल ने पिछले चुनाव में बसपा के टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। घोसी पर सबसे अधिक उम्मीदवार अंतिम चरण में सबसे अधिक 28 उम्मीदवार घोसी सीट पर हैं जबकि सबसे कम सात-सात उम्मीदवार वाराणसी व देवरिया में हैं।
वहीं, महाराजगंज व बांसगांव में आठ-आठ, कुशीनगर व सलेमपुर में नौ-नौ, गाजीपुर, मीरजापुर व चंदौली में 10-10, राबर्ट्सगंज में 12 और गोरखपुर व बलिया सीट से 13-13, प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2,50,56,877 मतदाता करेंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।