Lok Sabha Election 2024: अमित शाह आज करेंगे पांच सीटों पर प्रचार, कुशीनगर-गोरखपुर और देवरिया में सीएम योगी की जनसभा

सीएम योगी करेंगे तीन जगह प्रचार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर में प्रचार करेंगे।

वह सुबह 11ः30 बजे कुशीनगर में सिंचाई विभाग के आफिस के पास स्थित मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12ः40 बजे देवरिया के बाबा राघवदास इंटर कालेज का मैदान, भाटपाररानी, में आयोजित सलेमपुर लोकसभा की जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1ः50 बजे गोरखपुर में मुरारी इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2ः50 बजे गोरखपुर के बांसगांव के सर्वोदय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

वह सायं 5ः15 बजे गोरखपुर में टाउन हाल चौक से विजय चौक तक रोड-शो करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष सुबह 9ः30 बजे गोरखपुर में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। भूपेन्द्र सिंह चौधरी गाजीपुर व मऊ में करेंगे प्रचार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी गाजीपुर व मऊ में प्रचार करेंगे।

वह गाजीपुर में अमित शाह के साथ रोड शो में भाग लेंगे।

वहीं रात 9.30 बजे भाजपा कार्यालय मऊ में संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।