Lok Sabha Election 2024: काशी में उलझी कांग्रेस! बाकी सीटों से हटा फोकस; बड़े नेताओं ने प्रचार के लिए डाला डेरा

काशी में बढ़ रहा भाजपा का वोट प्रतिशत काशी से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

इस सीट पर भाजपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है।

2009 में भाजपा को 30.52, 2014 में 56.37 व 2019 में 63.62 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को 2009 में 9.98, 2014 में 7.34 और 2019 में 14.38 प्रतिशत वोट मिले थे। काशी में वोट प्रतिशत बढ़ाने की लड़ाई काशी में कांग्रेस और भाजपा में वोट प्रतिशत बढ़ाने की लड़ाई है।

इसके बाद भी कांग्रेस के तमाम नेताओं ने काशी में डेरा डाल रखा है।

इससे बाकी की सीटों से कांग्रेस का ध्यान हट गया है। बांसगांव से कांग्रेस के उम्मीदवार सदल प्रसाद की मांग पर अविनाश पांडेय ने प्रचार कार्यक्रम में हस्तक्षेप करके राहुल व अखिलेश का कार्यक्रम तय करवाया है, लेकिन देवरिया व महराजगंज में प्रचार के अंतिम दिनों में कांग्रेस के किसी बड़े नेता का कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। बांसगांव में सदल का मुकाबला तीन बार के भाजपा विजेता कमलेश से बांसगांव में सदल प्रसाद का मुकाबला लगातार तीन बार से लोस चुनाव जीत रहे भाजपा के कमलेश पासवान से है।

वहीं देवरिया से पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह का मुकाबला भाजपा के शशांक मणि त्रिपाठी से है।

महराजगंज में कांग्रेस के वीरेन्द्र चौधरी का मुकाबला छह बार लोस चुनाव जीत चुके भाजपा के उम्मीदवार पंकज चौधरी से है। यह भी पढ़ें- UP Heat Wave Alert: आग की भट्ठी बनी यूपी, अगले 48 घंटों में भीषण लू का अलर्ट; प्रचंड गर्मी से अब तक सात लोगों की मौत ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।