- होम >>
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के बीच सपा को तगड़ा झटका, विधायक रहे कद्दावर नेता ने पत्नी संग थामा BJP का दामन
- न्यूज़
- Wednesday | 15th May, 2024
राज्य ब्यूरो, लखनऊ।
पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने साइकिल की सवारी छोड़कर एक बार फिर कमल थाम लिया है।
बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की उपस्थिति में पत्नी माधुरी वर्मा के साथ उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
दिलीप वर्मा बहराइच के महसी से तीन बार विधायक रह चुके हैं।
उनकी पत्नी माधुरी वर्मा भी दो बार विधायक रहने के साथ एमएलसी भी रह चुकी हैं।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के कई और नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इनमें सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम कुमार उर्फ चिंकू यादव (सिद्धार्थनगर) भी शामिल हैं। भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा परिवार में शामिल सपा नेताओं का किया स्वागत भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सपा नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलने वाली विकास यात्रा के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।