Lok Sabha Election 2024: छठे चरण की 14 सीटों पर 162 धुरंधर, भाजपा और सपा के ल‍िए नाक की लड़ाई बनी ये सीट

एक दिन के मुख्यमंत्री कहे जाने वाले जगदंबिका पाल यहां से पांचवीं बार मैदान में हैं।

2009 में कांग्रेस, इसके बाद लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर सांसद बनकर हैट ट्रिक लगा चुके पाल का मुकाबला पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और संतकबीर नगर से दो बार सांसद रहे भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी से है।

कुशल तिवारी इंडी गठबंधन की ओर से सपा के प्रत्याशी हैं।

बसपा ने नदीम मिर्जा को प्रत्याशी बनाकर मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण को रोकने का प्रयास किया है। भदोही लोकसभा सीट इस सीट पर भाजपा ने डा. विनोद बिंद को मैदान में उतारा है।

सपा ने यह सीट टीएमसी को दी है और उसने पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पपौत्र ललितेशपति त्रिपाठी को उतारा है।

एक बार विधायक रहे ललितेशपति पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, बसपा ने सुरियावां क्षेत्र से चार बार जिला पंचायत सदस्य रहे हरिशंकर चौहान पर भरोसा जताया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।