- होम >>
Lok Sabha Election 2024: पश्चिम से पूर्वांचल तक मतदान का आंकड़ा सात प्रतिशत गिरा, इस जिले में हुई सबसे कम वोटिंग
- न्यूज़
- Monday | 27th May, 2024
क्या है वोटिंग में आई गिरावट की वजह? वोटिंग में आई गिरावट की वजह मतदाताओं की उदासीनता और गर्मी ही बताई जा रही है।
पश्चिमी के सापेक्ष पूर्वांचल में माइग्रेशन भी अधिक है।
मई-जून में लगन न होने की वजह से भी लोगों की वापसी भी इस क्षेत्र में कम हुई है।
लखनऊ विश्वविद्यालय राजनीति शास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एसके द्विवेदी बताते हैं कि पूर्वांचल के बहुत से लोग रोजी-रोजगार के सिलसिले से बाहर रहते हैं और यदि कोई बड़ी वजह न हुई तो वे वापस नहीं आते हैं। चुनाव में इस बार माफियाओं का हस्तक्षेप भी काफी कम है, इस वजह से भी उनके प्रभाव वाले लोग तटस्थ रहे हैं।
बता दें कि प्रदेश में सभी चरणों में 2019 के मुकाबले मतदान में कमी देखी गई है।
राष्ट्रीय औसत के सापेक्ष भी फासला दो से 11 प्रतिशत (चरणवार) देखा गया।
वर्ष 2019 में देश भर में 67 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जबकि उत्तर प्रदेश का औसत आंकड़ा 59.21 प्रतिशत रहा था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।