- होम >>
Lok Sabha Election 2024: मोदी का विरोध केवल पाकिस्तानी लोग कर रहे…, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान
- न्यूज़
- Monday | 13th May, 2024
बाराबंकी के हैदरगढ़ में योगी ने कहा कि सपा की सहानुभूति गरीबों के साथ नहीं, बल्कि माफिया के साथ है।
अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले सपा के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना में एक शब्द भी नहीं कहा, जबकि माफिया के मरने पर मातम करने उसके घर तक गए थे। कांग्रेस को पाकिस्तान से समर्थन रायबरेली के ऐहार में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलवामा की घटना का समर्थन करने वाला मंत्री आज रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बयानबाजी करता है।
राहुल गांधी के पाकिस्तान से क्या संबंध हैं, मैं नहीं समझ पाया।
रहेंगे हिंदुस्तान में, वोट मांगेंगे रायबरेली में और उनको समर्थन मिलता है पाकिस्तान से। प्रियंका पर किया कटाक्ष प्रियंका वाड्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की नेता का बयान पढ़ रहा था कि मोदी जी बताएं कि 10 वर्ष में रायबरेली में क्या किया।
मैं पूछता हूं कि कांग्रेस ने 65 वर्षों में क्या किया रायबरेली के लिए।
एम्स हो या रेल कोच, इसके आधुनिकीकरण का पैसा नरेन्द्र मोदी ने दिया है। बांदा के अतर्रा में मुख्यमंत्री ने कहा, आज अखबार में छपा है कि पाकिस्तान में एक किलो आटे के लिए मारपीट हो गई।
जितनी पाकिस्तान की आबादी है, उससे ज्यादा लोगों को मोदी ने गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने रायबरेली पहुंचकर बनवाई दाढ़ी, नाई को जब दिए इतने रूपये तो देखती रह गई भीड़ ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।