- होम >>
Lok Sabha Election 2024: यूपी में त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था में 75 जिलों के 81 केंद्रों पर होगी मतगणना, CCTV से रखी जाएगी नजर
- न्यूज़
- Monday | 3rd June, 2024
तगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
पहले स्तर की सुरक्षा मतगणना स्थल से 100 मीटर की परिधि पर होगी, जहां क्षेत्रीय पुलिस बल तैनात रहेगा।
द्वितीय स्तर की सुरक्षा मतगणना स्थल के गेट पर होगी और तीसरे स्तर पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान मतगणना हाल की निगरानी करेंगे। CCTV से की जाएगी निगरानी मतगणना एवं सीलिंग की कार्रवाई सीसीटीवी की निगरानी में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 179 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं।
80 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 80 रिटर्निंग अफसर और 1581 सहायक रिटर्निंग अफसरों की तैनाती की गई है।
वहीं, ददरौल, लखनऊ पूर्व, गैंसड़ी और दुद्धी विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र की गणना चार रिटर्निंग आफिसर और 26 सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वारा पूरी कराई जाएगी।
मतों की गिनती विधानसभा क्षेत्रवार होगी और सभी विधानसभा के मतों का योग कर परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं, पोस्टल बैलेट की मतगणना आरओ मुख्यालय के मतगणना स्थल पर होगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।