- होम >>
Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट से शुरू हो रही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, पीएम मोदी ने मार्च में किया था उद्घाटन
- न्यूज़
- Friday | 7th June, 2024
इंडिगो एयरलाइंस, एयर इंडिया एक्सप्रेस, सऊदी एयरलाइंस, ओमान एयर, थाई एयर एशिया, फ्लाईनास, सलाम एयर और फ्लाई दुबई ने अपने सभी इंटरनेशनल उड़ानों के टर्मिनल 3 से उड़ान भरने के लिए अपने बोर्डिंग काउंटर तैयार कर दिए हैं। इमिग्रेशन और कस्टम के आफिस भी शिफ्ट हो गए हैं।
लखनऊ से अबू धाबी, दुबई, शारजाह, दम्मम, रियाद, जेद्दा, मस्कट, रस अल खैमाह और बैंकाक के लिए यह इंटरनेशनल उड़ानें संचालित होती हैं। सीसीएसआई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि टर्मिनल 3 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से 10 मार्च को किया था।
टर्मिनल 3 पर 31 मार्च से अकासा एयर ने अपनी घरेलू उड़ानों को शिफ्ट किया था।
इसके बाद 21 अप्रैल को सभी घरेलू उड़ानों को टी-3 पर स्थानांतरित किया गया है। करीब 2400 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रथम चरण में टर्मिनल 3 की क्षमता प्रति वर्ष 80 लाख यात्रियों की है।
दूसरे चरण के अंत तक यह क्षमता बढ़ कर प्रति वर्ष 1.3 करोड़ यात्रियों की हो जाएगी।
टर्मिनल 3 से 13 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों के लिए एक एयरोब्रिज और एक बस बोर्डिंग गेट की व्यवस्था होगी। आवश्यकता पड़ने पर एक और एयरोब्रिज का विकल्प भी रहेगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।