लखनऊ: लड़कियों को महिला सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक

संक्षेप:

  • संगीत नाटक अकादमी में युवती मेला
  • मेले में लगे करीब 17 स्टाल
  • हमसफ़र केंद्र ने किया आयोजन

लखनऊ: अगर समाज में आम तौर पर लैंगिक समानता की बात पर नहीं हो पाती है। इसी को ध्यान में ऱखकर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका आयोजन संगीत नाटक अकादमी में किया गया। कार्यक्रम का नाम ‘युवती मेला’ था. ये मेला हमसफ़र महिला सहायता केंद्र द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें अलग-अलग स्कूलों के छात्र और छात्राएं आ रहे हैं और यहां पर जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों को सीख रहे हैं जोकि हर जगह वे नहीं सीख सकते.

जानकारियों के लिए लगे स्टाल
इस मेले में करीब 16 से 17 स्टाल लगाये गए हैं, जिसमें लड़कों और लड़कियों को अहम बातों की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है और उनकी राय जानकर एनालिसिस भी किया जार रहा है।

ये भी पढ़े :


आपको बता दें कि यहां पर अलग-अलग नामों से स्टॉल लगाये गए हैं। जैसे ब्यूटी करके एक स्टाल लगा है वहां पर जानकारी दी जाएगी कि आप अपने काम से खूबसूरत होते हैं न कि मेकअप कर लेने से और यहां पर कुछ सवाल भी स्टूडेंट्स से पूंछे जायेंगे और उनकी राय भी जानी जाएगी।

उसी तरह मितवा करके भी एक स्टाल लगाया गया है इस कार्यक्रम में एक सहयोगी जैनब ने NYOOOZ को जानकारी देते हुए बताया कि मितवा सभी लोग लाइफ पार्टनर के लिए ही प्रयोग करते हैं तो हम यहां पर यह जानकारी देंगे कि आपका लाइफ पार्टनर आप से क्या चाहता है और यह भी एनालिसिस करेंगे कि आप लोग अपने लाइफ पार्टनर से क्या चाहेंगे और क्यों चाहेंगे.

इसी तरह कुछ स्टाल ऐसे भी हैं जहां पर लड़कियों को उनकी जिंदगी की महत्वपूर्ण बातों को बताया जायेगा जैसे उनको सेक्स और अन्य स्वास्थ्य सम्बंधित बातों पर भी जानकारी दी जाएगी.

समाज में जो समस्याएं हैं उन पर जानाकरी के लिए स्टाल लगाये गए हैं जिनका नाम है सड़क छाप रोमियो और छेड़खानी रोको. यह स्टाल स्टूडेंट्स को समाज में चल रही समस्या की जानकरी देगें और उनको ख़त्म करने पर भी जोर देंगे.

साइबर क्राइम जो कि एक समस्या है, उस पर भी यहां जानकारी मिलेगी और समस्याओं से कैसे जूझना है इस पर भी इन्फार्मेशन दी जाएगी.

अगर कानून की बात करें तो शायद लड़का या लड़कियों को ज्यादा जानकारी नहीं होती यहां पर एक स्टाल है हम और हमारे कानून जिसमें लड़को और लड़कियों दोनों के कानून की जानकरी दी जाएगी. इस कार्यक्रम यह भी बताया गया कि गेम्स को हम कैसे जेंडर के अनुसार चेंज कर देते हैं इसकी जानकारी यहां पर लगे स्टाल किसने तय किया में दी जारही है और आने वालों से सवाल पूछे जारहे हैं कि आखिर किसके लिए है कौन सा खेल.

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।