लोहिया हॉस्पिटल में ऑक्सीजन न मिलने से पेशेंट की मौत

संक्षेप:

  • गिड़गिड़ाती रही फैमिली-नहीं मिला ऑक्सीजन
  • तड़प-तड़पकर गई जान
  • हॉस्पिटल में मौजूद था ऑक्सीजन सिलेंडर  

लखनऊः राजधानी में शनिवार को डॉ. लोहिया हॉस्पिटल में समय पर ऑक्सीजन न मिलने पर एक पेशेंट की मौत हो गई। परिजन 5 मिनट तक वार्ड ब्वॉय के आगे गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उसने एक न सुनी। बिना ऑक्सीजन मास्क के पेशेंट को इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके चलते उसकी डेथ हो गई।

घटना राजधानी के सबौली क्षेत्र की है। यहां राम चन्द्र (62) बेटे घनश्याम और पूरी फैमिली के साथ रहता है। बेटे के मुताबिक, ``सुबह करीब 8 बजे बेटा पिता को सांस लेने में प्रॉब्लम होने लगी। तभी 11 सौ रु. में ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस प्राइवेट एम्बुलेंस बुककर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचते ही स्ट्रेचर से इमरजेंसी के अंदर पहुंचे। ईएमओ डॉ. राहुल कुमार ने अटेंड किया। कुछ देर बाद एक वार्ड ब्वॉय आया और वो पिता को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने लगा। पूछने पर बताया कि पेशेंट को वार्ड में एडमिट करना है। डॉ. वहीं पर आकर उसे देखेंगे।``

5 मिनट तक गिड़गिड़ाते रहे परिजन नहीं मिला ऑक्सीजन

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


परिजनों का आरोप है, ``मिनटों तक हम मिन्नतें करते रहे, लेकिन वार्ड शिफ्टिंग के दौरान पिता को ऑक्सीजन मास्क नहीं लगाया गया। जबकि हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद था। इमरजेंसी से पेशेंट को लेकर वार्ड में चला गया। इसी वजह से पिता की मौत हुई है। अगर टाइम रहते ऑक्सीजन प्रोवाइड कराया गया तो उनकी जान बच सकती थी।

क्या है लोहिया हॉस्पिटल का पक्ष ?

डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के चिकित्सक अधीक्षक डॉ. एम एल भार्गव के मुताबिक, ``पेशेंट की हालत पहले से ही क्रिटिकल थी। उसे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था। तभी अस्थमा का अटैक आने पर उसकी डेथ हो गई। उसके साथ किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है।

स्वास्थ्य विभाग का पक्ष ?

यूपी के प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी के मुताबिक, ``लोहिया हॉस्पिटल में पेशेंट की मौत के बारे में मुझें अभी कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में हॉस्पिटल के डायरेक्टर से पूछताछ की जाएगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles