- होम >>
Mango Festival 2025 : लखनऊ में तीन दिवसीय आम महोत्सव चार से, सांस्कृतिक कार्यक्रम व कार्यशाला का भी होगा आयोजन
- न्यूज़
- Friday | 27th June, 2025
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : आम उत्पादन, निर्यात व प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए तीन दिवसीय उप्र आम महोत्सव-2025 का आयोजन चार जुलाई से किया जाएगा।
लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में होने वाले आयोजन में आम की 600 से अधिक प्रजातियां प्रदर्शित की जाएंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि महोत्सव में बागवानों के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।
वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 3.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की बागवानी की गई थी।
यह देश में आम के कुल क्षेत्रफल का 13.5 प्रतिशत है।
प्रदेश में 61.46 लाख टन आम का उत्पादन हुआ था, जो देश कुल उत्पादन का लगभग 27 प्रतिशत है।
प्रदेश में आम की लगभग 600 से अधिक प्रजातियों का उत्पादन किया जा रहा है, जिनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गौरजीत, आम्रपाली, रामकेला, रटौल, लखनऊ सफेदा, बाम्बेग्रीन व अन्य रंगीन प्रजातियां प्रमुख हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।