Monsoon 2024: पूर्वी यूपी के 11 जिलों में घनघाेर बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ वज्रपात का भी अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को पूर्वी यूपी समेत 11 जिलों में भारी वर्षा होगी।

राजधानी में दिन का पारा 34.8 और रात का 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकते हैं। ये भी पढ़ेंः Hurricane Beryl: तूफान बेरिल ने टेक्सास के तटीय हिस्सों में मचाई तबाही, दो लोगों की मौत; 20 लाख घरों की बिजली गुल ये भी पढ़ेंः Pilibhit Flood Alert: बरेली मंडल में भीषण बारिश से आफत, पीलीभीत में रेल पुलिया बही, 200 से ज्यादा गांव डूबे, NDRF तैनात यहां भी अत्यधिक बरसात का अलर्ट बुधवार को कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और आसपास के जिलों में अत्यधिक बरसात का अलर्ट है। इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल मौसम विभाग का कहना है कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बारांबकी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल जमकर बरसेंगे।  ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।