- होम >>
Monsson Update In UP: यूपी में मानसून की अच्छी बारिश, कैसा रहेगा जुलाई में मौसम का हाल; देखिए IMD का ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Tuesday | 1st July, 2025
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून 29 जून को प्रदेश के बचे हुए हिस्सों के साथ पूरे देश में सक्रिय हो चुका है।
पिछले 24-36 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।
आगामी 24-48 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न भागों में भारी वर्षा होगी।
इसका असर पूरब से पश्चिम तक होगा। यहां सबसे अधिक बारिशवरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जून में जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा सामान्य से 15% कम 92.6 मिमी रही, वहीं पश्चिमी प्रदेश में सामान्य से 60% अधिक 125.4 मिमी. रिकार्ड की गई।
जून माह की कुल औसत वर्षा सामान्य से 11% अधिक 106.1 मिमी रही।
जून महीने में बिजनौर में सर्वाधिक 235.8 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई।
इसी क्रम में जुलाई महीने के दौरान प्रदेश के उत्तरी पूर्वी मैदानी क्षेत्र में सामान्य औसत वर्षा को छोड़कर अन्य भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने के पूर्वानुमान हैं। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।