New Criminal Laws: यूपी के इस जिले में दर्ज हुआ नए कानून के तहत राज्य का पहला मुकदमा, पहले दिन 255 एफआईआर

सोमवार सुबह 5:36 बजे पुलिस ने नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया।

यह नए कानून के तहत प्रदेश में दर्ज की गई पहली एफआईआर है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा (331(4), 305 (ए) व 317 (2)) के तहत दर्ज मुकदमे के तहत दोनों आरोपितों साकिर व रियाजुद्दीन को गिरफ्तार किया।  चोरी के लिए धारा 305 (ए), 317 (2)) चुराई गई संपत्ति व 331(4) घर में घुसने के तहत लगाई गई है।

पुराने कानून में चोरी के लिए धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता था। प्रदेश में 255 एफआईआर व 28 एनसीआर डीजीपी प्रशांत कुमार के अनुसार, गोंडा में पहली एफआईआर के बाद दूसरा मुकदमा अमरोहा के थाना रहरा में सुबह 9:51 बजे दर्ज हुआ।

यहां खेत में लगे बिजली के तार से फैले करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत की घटना में पड़ोसी किसान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।  पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से ऐसा कोई कार्य करना, जिससे दूसरे की मृत्यु हो जाए) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

बरेली के बारादरी थाने में सुबह 10:17 बजे तीसरा मुकदमा लिखा गया है।  वहीं, बांदा के बबेरू थाने में पहली एनसीआर (असंज्ञेय अपराध की सूचना रिपोर्ट) दर्ज की गई है।

पहले दिन रात आठ बजे तक 255 एफआईआर व 28 एनसीआर दर्ज की गईं।  पुलिस को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण डीजीपी का कहना है कि नए कानूनों को लागू करने के लिए यूपी पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण सुनिश्चित कराया गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।