- होम >>
Paper Leak Case: सीएम योगी ने ओपी राजभर को तलब कर जताई नाराजगी, विधायक बेदी राम की मुश्किलें बढ़ना तय
- न्यूज़
- Friday | 28th June, 2024
बेदी राम का वीडियो वायरल योगी सरकार जहां पेपर लीक को लेकर कड़ा कानून लेकर आई है और शुचितापूर्ण सिपाही भर्ती कराने की तैयारियों में जुटी है वहीं सहयोगी दल के विधायक का पेपर लीक को लेकर वीडियो ने सत्ताधारी भाजपा के लिए असहज स्थितियां पैदा कर दी हैं।
सोशल मीडिया पर बेदी राम का ताजा वीडियो वायरल होने के बाद मामला सियासी रंग ले चुका है। कांग्रेस-सपा ने भाजपा पर बोला सीधा हमला प्रकरण में पहले कांग्रेस ने और फिर गुरुवार को सपा ने बेदी राम को लेकर भाजपा पर सीधा हमला बोला है।
दोनों ही दलों ने सुभासपा विधायक पर कार्रवाई की मांग उठाते हुए भाजपा को घेरने की कोशिश की है।
आने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले विपक्ष इस मुद्दे को धार देकर भाजपा के विरुद्ध माहौल बनाने का भरसक प्रयास कर रहा है।
सहयोगी दल के विधायक पर उठ रहे सवालों को लेकर भाजपा भी बैकफुट पर नजर आ रही है।
भाजपा नेता इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। ओपी राजभर ने साधी चुप्पी गौर करने की बात यह है कि योगी व राजभर की मुलाकात की जो तस्वीर वायरल की गई है, उस पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
वहीं पूरे प्रकरण में बड़बोले राजभर की चुप्पी भी भीतरखाने कुछ अलग पकने की ओर इशारा कर रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।