- होम >>
Tiranga Yatra: सीएम योगी बोले- सेंध लगाई तो नहीं मिलेगा जनाजे में रोने वाला; यूपी में दो हजार फीट लंबी तिरंगा यात्रा
- न्यूज़
- Wednesday | 14th May, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र संकट के समय हमारा धैर्य और एकता ही सबसे बड़ी ताकत होती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि पंजाब के आदमपुर एयर बेस पर जाकर सैनिकों का हौसला बढ़ाने का काम जो किया है, वह तीनों सेनाओं का मनोबल बढ़ाने वाला है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया संबोधितभारत शौर्य तिरंगा यात्रा को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भारत के अमन चैन को छेड़ने का काम किया था, भारतीय सेनाओं ने उसे मिट्टी में मिलाने का काम किया है।
तीनाें सेनाओं ने एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और अब आपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादियों के शिविरों को बर्बाद करने का काम किया है। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारी सेनाओं ने शौर्य व पराक्रम के जरिए जो ऑपरेशन सिंदूर करके दिखाया है, उसी के सम्मान में यह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकल रही है। चौधरी ने कहा कि अभी तक आतंकवादी घटना की निंदा होती थी, अब हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेनाओं ने उसका जवाब ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया है। यह भारत की 140 करोड़ की जनता को पीएम का संदेश भी है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा को भाजपा गांव व शहर में 23 मई तक निकालेगी। कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यसभा सदस्य, बृजलाल, संजय सेठ, विधायक पंकज सिंह, ओपी श्रीवास्तव, नीरज बोरा, जय देवी, योगेश शुक्ला व भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल,सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बच्चों ने निकाली भारत शौर्य तिरंगा यात्राऑपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठन, भूतपूर्व सैनिक भी शामिल रहे।
वहीं, सेंचुरिएन डिफेंस अकादमी के छात्रों ने दो हजार फीट लंबा राष्ट्र ध्वज के जरिए यात्रा निकाली।
यह राष्ट्रीय ध्वज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।