- होम >>
UP Politics: ‘पीडीए’ को और धार देगी सपा, अब 2027 का विधानसभा चुनाव है अखिलेश का लक्ष्य
- न्यूज़
- Monday | 10th June, 2024
सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के इस उत्साह को बनाए रखने के लिए लक्ष्य 2027 दे दिया है।
उन्होंने अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी स्पष्ट कहा है कि सपा को समाज के हर वर्ग और तबके ने वोट देकर भविष्य की राजनीति की दिशा केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में बदल दी है।
पीडीए का सामाजिक समरसता का संदेश न्यू इंडिया के लिए नया पैगाम है।
पार्टी की नजर अति पिछड़ी जातियों के साथ ही बसपा के दलित वोट बैंक पर है जो उसके कमजोर होने से बिखर रहा है।
पार्टी इसे अपने साथ लाकर और मजबूत होने की कोशिश में जुटी है।
आने वाले दिनों में सपा दलितों व अति पिछड़ी जातियों के नेताओं को महत्वपूर्ण पद देकर पीडीए को और मजबूत करेंगे। भाजपा सरकार पर कसा तंज सपा अध्यक्ष ने रविवार को भाजपा सरकार पर तंज कसा।
उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया...ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं, अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं...।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।