- होम >>
UP By-Election 2024: यूपी में विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक दलों की बड़ी परीक्षा, इन 10 सीटों पर टिकी हैं सबकी निगाहें
- न्यूज़
- Sunday | 7th July, 2024
9 विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव यह उपचुनाव उन नौ विधानसभा सीटों में होगा, जहां के विधायक अब सांसद बन चुके हैं।
इसके अलावा कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट के सपा विधायक इरफान सोलंकी को बीते दिनों एमपी-एमएलए कोर्ट ने आगजनी के मामले में सात वर्ष की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता चली गई है। इसलिए अब 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है।
हालांकि, इस परीक्षा में पास-फेल होने से राज्य सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, किंतु दोनों ही गठबंधन एक-दूसरे को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश जरूर देना चाहते हैं।
उपचुनाव के लिए जो सीटें रिक्त हुई हैं, उनमें पांच सपा, तीन भाजपा, एक रालोद व एक निषाद पार्टी की है। एनडीए के पास प्रदर्शन सुधारने का मौका एनडीए लोकसभा चुनाव के खराब प्रदर्शन को भुलाकर पूरी ताकत से उपचुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने डेढ़ दर्जन मंत्रियों को इन सीटों का प्रभारी बना दिया है।
भाजपा उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला आइएनडीआइए से लेना चाहती है। भाजपा के अच्छे प्रदर्शन से एक बार फिर उसके कार्यकर्ताओं में जोश आ जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने भी लखनऊ में दो दिवसीय समीक्षा बैठक कर उपचुनाव में विजय का संकल्प लेकर काम करने के लिए कहा है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।