- होम >>
UP Cabinet Decision: 100 रुपए तक के ई-स्टांप के लिए योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, लोगों को ऐसे मिलेगा फायदा
- न्यूज़
- Wednesday | 26th June, 2024
नौ सुरक्षा फीचर्स के साथ ई-स्टांप ऑनलाइन होंगे उपलब्ध जायसवाल ने बताया कि अब ऐसी व्यवस्था लागू की जा रही है कि 10 रुपए से 100 रुपए तक के मूल्य के स्टांप पेपर के लिए किसी को स्टांप वेंडर के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
नौ सुरक्षा फीचर्स के साथ ई-स्टांप ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
ई-स्टांप को खुद प्रिंट करने वाले व्यक्ति को आधार से ई-केवाईसी करना होगा, जिसके आधार कार्ड के जरिए ई-स्टांप का प्रमाणन किया जाएगा उसी व्यक्ति द्वारा ई-स्टांप का इस्तेमाल किया जा सकेगा। एक दिन में एक यूजर आईडी से अधिकतम पांच प्रिंट एक दिन में एक यूजर आईडी से अधिकतम पांच प्रिंट ही लिए जा सकेंगे।
चूंकि नाम के साथ मकसद भी ई-स्टांप प्रिंट करने से पहले लिखना होगा इसलिए संबंधित ई-स्टांप का प्रयोग किसी अन्य प्रयोजन में संभव नहीं होगा।जायसवाल ने बताया कि कर्नाटक, उत्तराखंड, दिल्ली, असम, हिमाचल, पंजाब, मणिपुर, मेघालय आदि कई राज्यों में पहले से ई-स्टांप की व्यवस्था लागू है। बता दें कि शपथ पत्र, विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं, विद्यालय, महाविद्यालय में प्रवेश, सेवायोजन और लोक शिकायतों में 10 से 100 रुपये तक के मूल्य के ही स्टांप पेपर का ज्यादा इस्तेमाल होता है।
पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक 100 रुपये से अधिक मूल्य के 47 लाख से अधिक ई-स्टांप जारी किए गए जबकि 100 रुपये से कम मूल्य के 2.56 करोड़ ई-स्टांप पेपर जारी हुए। यह भी पढ़ें: UP Cabinet Meeting: यूपी के इस जिले में खुलेगी नई यूनिवर्सिटी, योगी कैबिनेट ने दी हरी झंडी यह भी पढ़ें: किसानों को 10 घंटे मुफ्त बिजली दे रही योगी सरकार, ये है आगे की योजना ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।