- होम >>
UP Govt Teacher: यूपी के मास्टरों को मिली राहत, बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश, इस दिन तक चलेगी प्रक्रिया
- न्यूज़
- Wednesday | 12th June, 2024
ऑनलाइन करना होगा आवेदन बुधवार को ऐसे शिक्षक जिन्हें स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल होने से रोका गया था, उनके आवेदन फार्म ऑनलाइन किए जाएंगे।
फिर 13 जून से लेकर 14 जून तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इन आवेदन फार्मों को सत्यापित करेंगे।
फिर शिक्षकों को आपस में पारस्परिक स्थानांतरण के लिए जोड़ा बनाने का अवसर 15 जून से लेकर 18 जून तक दिया जाएगा। जोड़ा बनाने के बाद मिलेगा ट्रांसफर अगर किसी जिले का कोई शिक्षक अपने गृह जनपद में आना चाहता है तो वह उस जिले के शिक्षक के साथ जोड़ा बनाएगा।
19 जून को सभी पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा और वह नए जिले में अपनी ज्वाइनिंग देंगे। शिक्षकों ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा मालूम हो कि बीते साल मई में पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
स्थानांतरण के लिए शिक्षकों के करीब 2,400 जोड़े बनाए गए थे।
यानी लगभग 4,800 शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई।
फिर ऐसे शिक्षक जो पहले अंतर्जनपदीय तबादले का लाभ ले चुके थे, उन्हें रोका गया। ऐसे में कुछ शिक्षकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।