- होम >>
UP IAS Transfer: यूपी में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, अर्पित उपाध्याय बने रायबरेली के मुख्य विकास अधिकारी
- न्यूज़
- Wednesday | 3rd July, 2024
धर्मेंद्र सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ से अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं व चित्रलेखा सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ बनाई गईं हैं। राज्य कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को अब ग्रेच्युटी (उपदान) राशि के रूप में अधिकतम 25 लाख रुपये का भुगतान होगा।
महंगाई भत्ते की दर बढ़कर 50 प्रतिशत होने पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि की अधिकतम सीमा में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। लगभग 16 लाख कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।
सेवानिवृत्त होने पर ग्रेच्युटी के रूप में अधिकतम धनराशि जो 20 लाख रुपये प्रदान किए जाने की व्यवस्था थी, उसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है।
वित्त विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें: हाथरस में कैसे मची भगदड़? एक के ऊपर एक गिरते गए लोग, हादसे में कब-क्या हुआ, यहां पढ़ें 116 मौतों की कहानी ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।