- होम >>
UP Lok Sabha Chunav 2024 Result: भाजपा की साख नहीं बचा सके सात केंद्रीय मंत्री, योगी सरकार के चार मंत्रियों में कितनों को मिली जीत?
- न्यूज़
- Wednesday | 5th June, 2024
स्मृति ईरानी को करना पड़ा हार का सामना चर्चित अमेठी से स्मृति ईरानी को इस बार हार का सामना करना पड़ा।
चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी, मोहनलालगंज से कौशल किशोर और फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति को भी हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव में उतरे योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों में दो को जीत और दो को हार का सामना करना पड़ा। पीलीभीत से जितिन प्रसाद और हाथरस ने अनूप प्रधान वाल्मीकि ने जीत हासिल की।
राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी में सपा की डिंपल यादव और मंत्री दिनेश प्रताप कांग्रेस नेता राहुल गांधी से रायबरेली में बड़े अंतर से पराजित हुए।
जयवीर सिंह व अनूप प्रधान विधानसभा सदस्य हैं, जबकि दिनेश प्रताप सिंह और जितिन प्रसाद विधान परिषद सदस्य हैं। भाजपा व अन्य दलों ने 12 विधायकों को चुनाव में उतारा था, जिनमें आठ को जीत हासिल हुई।
फूलपुर सीट से उतरे भाजपा विधायक प्रवीण पटेल ने जीत हासिल हुई।
गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग को गाजियाबाद और मझवां से विधायक विनोद कुमार बिंद ने भदोही से जीत दर्ज की।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।