UP Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी, भाजपा प्रत्‍याशी रव‍ि क‍िशन ने गोरखपुर में डाला वोट

ड‍िजि‍टल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Election 2024) के अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के साथ ही सोनभद्र जिले में दुद्धी उप निर्वाचन क्षेत्र के लिए शनिवार को मतदान जारी हैं।  मोदी-योगी के गढ़ में होने वाली निर्णायक लड़ाई पर सभी की निगाहें (election news) लगी हैं।

यूपी की सबसे अहम वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, गोरखपुर की चर्चित सीट से भाजपा ने अभिनेता और मौजूदा सांसद रवि किशन को उतारा है। चंदौली से केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय और मीरजापुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल हैट ट्रिक के इरादे से चुनाव मैदान में हैं।

गाजीपुर की लड़ाई भी रोचक है।

सपा ने यहां से मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया है।

अफजाल ने पिछले चुनाव में बसपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। सातवें चरण में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर और राबर्ट्सगंज निर्वाचन क्षेत्र के 2,50,56,977 मतदाता 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इनमें 134 पुरुष और 10 महिला प्रत्याशी हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।