UP Lok Sabha Election 2024: मत प्रतिशत घटा, लेकिन पिछले बार से 15 लाख अधिक पड़े वोट

2019 के चुनाव में पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत 58.73 था जो कि इस चुनाव में घटकर 56.65 प्रतिशत (2.08 प्रतिशत कम) रह गया।

वहीं, महिलाओं के मतदान प्रतिशत में 2.70 प्रतिशत की गिरावट आई।

बीते चुनाव में 59.97 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और इनकी भागीदारी पुरुषों से अधिक थी।

वहीं, इस चुनाव में इनकी भागीदारी घटकर 57.24 प्रतिशत रह गई है।

पुरुषों और महिलाओं की तुलना में थर्ड जेंडर के वोटिंग प्रतिशत में जबरदस्त इजाफा हुआ और इनका वोटिंग प्रतिशत 4.46 से बढ़कर 12.22 प्रतिशत (7.76 प्रतिशत की वृद्धि) तक पहुंच गया।

बता दें कि प्रदेश में कुल 15,41,03,670 मतदाता थे, जिनमें 8,77,23,028 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अंतिम चरण में 55.85 प्रतिशत पड़े वोट उत्तर प्रदेश में वोट प्रतिशत में गिरावट का सिलसिला अंतिम चरण में भी बना रहा।

सातवें चरण में प्रदेश में 55.85 प्रतिशत वोट पड़े।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।