- होम >>
UP Lok Sabha Election: भाजपा ने की पांचवें चरण की लोकसभा सीटों की समीक्षा, जेपी नड्डा बोले- वोटर को निकालें, घर-घर खटखटाएं कुंडी
- न्यूज़
- Friday | 10th May, 2024
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में पहले तीन चरणों के चुनाव में कम मतदान से चिंतित भाजपा का पूरा जोर वोटरों को घर से निकालने पर है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हर एक वोट को महत्वपूर्ण बताते हुए घर-घर कुंडी खटखटाने का टास्क पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपा है।
गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय पर विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों के साथ पांचवें चरण की लोकसभा सीटों की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमें किसी भी वोटर को नजरअंदाज नहीं करना है, हर वोटर से तीन से चार बार संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें- आज गोरखपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी, सांसद रवि किशन के लिए मांगेंगे वोट पांचवें चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा सीटों पर मतदान 20 मई को होना है।
जेपी नड्डा ने इस मौके पर लखनऊ क्लस्टर के तहत लोकसभा क्षेत्र लखनऊ, उन्नाव, मोहनलालगंज एवं रायबरेली के लोकसभा संयोजक, प्रभारी, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की भी अलग से बैठक की। इसे भी पढ़ें- गोरखपुर-आगरा सहित कई जिलों में ठंडी हवा से राहत, वाराणसी में बढ़ा तापमान, जानिए कैसा रहेगा आज यूपी के मौसम का हाल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान की समीक्षा के दौरान बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया और पन्ना प्रमुख की जवाबदेही तय की।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।