- होम >>
UP Lok Sabha Result 2024: …तो इसलिए कमजोर पड़ा एनडीए, चुनाव आयोग की रिपोर्ट में उजागर हुई बड़ी खामियां
- न्यूज़
- Friday | 14th June, 2024
इन मंत्रियों ने गंवाई अपनी सीट पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी में खुद अपनी ही सीट नहीं बचा सके।
मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र की सभी सभी पांचों विधानसभा सीटों पर उन्हें हार का समाना करना पड़ा।
2022 के विधानसभा चुनाव में सपा का तिलिस्म तोड़ते हुए उन्होंने यहां से सम्मानजनक जीत हासिल की थी, इस बार वहीं 26,265 वोटों से पिछड़े। राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि ने हाथरस से बड़े अंतर से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की लेकिन खैर विधानसभा जहां से वह विधायक बने थे, भाजपा मामूली अंतर (1401) से पिछड़ गई।
सरकार के वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही के विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में भाजपा 5761 वोटों से पीछे रही। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा को जीत हासिल नहीं हुई और वह 31 हजार से अधिक वोटों से पिछड़ी।
लोकसभा चुनाव के कुछ माह पूर्व एनडीए गठबंधन का हिस्सा बन मंत्री पद हासिल करने वाले ओम प्रकाश राजभर के जहूराबाद में भी सपा ने भाजपा को 14,187 वोटों से पीछे छोड़ा। विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए को झटका कुल 17 मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए को झटका लगा है।
हालांकि, बेहतर प्रदर्शन करने वाले सरकार के मंत्रियों की संख्या इनसे कहीं अधिक है।
गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र छाता में भाजपा को 74 हजार से अधिक वोटों की बढ़त दिलाई। मुख्यमंत्री योगी के गोरखपुर शहर में भी भाजपा 47,614 वोटों से आगे रही जबकि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के लखनऊ कैंट में भाजपा को 37 हजार से अधिक की लीड हासिल हुई। कैबिनेट मंत्रियों में सुरेश कुमार खन्ना, बेबी रानी मौर्य, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल नंदी, अनिल राजभर व योगेंद्र उपाध्याय के विधानसभा क्षेत्रों भी एनडीए को बढ़त बनाने में कामयाब रहा। यह भी पढ़ें: UP Election News: लोकसभा चुनाव तो पूरा… अब कांग्रेस के सामने नई चुनौती, इन तीन सीटों पर हाथ की दावेदारी यह भी पढ़ें: UP Police Outsourcing: अखिलेश यादव ने आउटसोर्सिंग भर्ती मामले में योगी सरकार को घेरा, कर दिए बड़े दावे ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।