- होम >>
UP Monsoon Session: आज से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, हंगामे के आसार, पक्ष-विपक्ष की तैयारी पूरी
- न्यूज़
- Monday | 29th July, 2024
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि नई परंपराओं के कारण यूपी विधान सभा अब देश के लिए एक रोल मॉडल बन चुकी है, इसलिए इसकी गरिमा बनाए रखने में सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने सभी दलीय नेताओं को आश्वस्त किया कि सरकार पूरी गंभीरता के साथ सदन में सदस्यों के प्रस्तावों को सकारात्मक रूप से तथा विकास को नई गति देने और उसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगी।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष को सभी दलीय नेताओं ने बधाई दी। सदन के कार्यक्रमों को हरी झंडी इससे पूर्व कार्य-मंत्रणा समिति की बैठक में सदन के कार्यक्रमों को हरी झंडी दी गई।
बैठक में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, सुशील कुमार शाक्य, जयप्रताप सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, अताउर्रहमान, रविदास मेहरोत्रा सहित कई सदस्यों ने अपने विचार रखें।
इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे भी उपस्थित रहे। एक अगस्त को पास होगा अनुपूरक बजट विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने विधानसभा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया।
29 जुलाई को अध्यादेश, अधिसूचना, अधिनियम आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
इसके अलावा विधायी कार्य होंगे। 30 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।
31 को भी विधायी कार्य होंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।