- होम >>
UP News: 13 मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने की नए सिरे से तैयारी, चिकित्सा शिक्षा विभाग फूंक-फूंक कर रख रहा कदम
- न्यूज़
- Wednesday | 10th July, 2024
अपील के लिए प्रस्ताव लेकर आएं कॉलेज महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी कॉलेज अपील के लिए जो भी प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं, उसे लेकर महानिदेशालय आएं।
यहां पर विशेषज्ञों की कमेटी के सामने इन मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य अपना-अपना प्रस्तुतिकरण देंगे।
फिर उसमें जो भी जरूरी सुधार होगा वह किया जाएगा।
फिर एनएमसी के समक्ष अपील की जाएगी। जिन जिलों में जिला अस्पतालों को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाया गया है उनमें बिजनौर, कुशीनगर, सुलतानपुर, गोंडा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, चंदौली, बुलंदशहर, सोनभद्र, पीलीभीत, औरैया, कानपुर देहात और कौशांबी शामिल हैं। फिलहाल, वर्ष 2023 के नए नियमों के अनुसार अधिक चिकित्सा शिक्षक और सीनियर रेजीडेंट इत्यादि की जरूरत है।
वहीं वर्ष 2020 के पुराने नियमों के अनुसार इन मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पद भरे हैं और अन्य मानक भी पूरे हैं। ऐसे में शैक्षिक सत्र 2024-25 से यहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाएगी।
वर्ष 2023 के नियमों के अनुसार यह कॉलेज मान्यता के मानकों पर खरे नहीं हैं लेकिन वर्ष 2020 में जब इनका निर्माण हुआ उस समय के पुराने मानकों पर है यह खरे हैं। यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: …तो बच जाती 121 लोगों की जान, एलआईयू ने चार बार चेताया, फिर भी चौकन्ना नहीं हुआ प्रशासन यह भी पढ़ें: UP News: शिक्षकों के ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश बरकरार, विरोध के बीच बेसिक शिक्षा विभाग ने दिया तर्क ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।