- होम >>
UP News: 844 करोड़ का बना रामपथ पहली बारिश में धंसा; लोनिवि व जल निगम के अधिशासी, सहायक व अवर अभियंता पर कार्रवाई
- न्यूज़
- Saturday | 29th June, 2024
निलंबित अभियंताओं में लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल, सहायक अभियंता अनुज देशवाल व अवर अभियंता प्रभात कुमार पांडेय के अलावा जल निगम के अधिशासी अभियंता आनंद कुमार दुबे, सहायक अभियंता राजेन्द्र कुमार यादव, अवर अभियंता मो. शाहिद भी शामिल हैं।
जल निगम के मुख्य अभियंता लखनऊ क्षेत्र को जांच अधिकारी नामित करते हुए 30 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। आदेश में कहा... विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग विनोद कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अयोध्या में 22 से 25 जून को बारिश के दौरान नवनिर्मित मार्ग की सतह कम समय में ही क्षतिग्रस्त हो गई।
शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही व उदासीनता बरतने के साथ ही शासकीय क्षति के साथ आम जनमानस में शासन की छवि धूमिल हुई है।
गंभीर अनियमितता के लिए उत्तरदायी अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल व सहायक अभियंता अनुज देशवाल को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित किया जाता है। ये भी पढ़ेंः राम मंदिर के गर्भगृह से पानी टपकने के मामले पर चंपतराय ने दी सफाई, बोले- बिजली वायरिंग के कारण हुई थी समस्या जनवरी 2023 में शुरू हुआ था काम 844 करोड़ की बजट वाले रामपथ का काम काम 24 जनवरी 2023 को शुरू हुआ था।
पूरे काम को तीन चरण में बांटा गया था।
पहले फेज में अयोध्या धाम (नया घाट से राम मंदिर तक) 4.5 किमी, दूसरे फेज में अयोध्या धाम से सर्किट हाउस तक (3 किमी) और आखिरी फेज में सर्किट हाउस से सहादतगंज बाईपास( 5.4 किमी) का काम होना था। ये भी पढ़ेंः अयोध्या में सियासी उठापटक पर आस्था भारी, रोजाना लाखों श्रद्धालु कर रहे हैं दर्शन; दर्शनार्थियों में VVIPs भी शामिल समय सीमा से पहले पूरा काम करने के आए थे आदेश दो फेज का काम तो निर्धारित समय से पूरा हुआ, लेकिन इसके बाद 11 नवंबर 2023 को अयोध्या के भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए राम पथ के निर्माण को तय समय सीमा से पहले पूरा करने का आदेश आ गया।
सर्किट हाउस से सहादतगंज का काम जल्दबाजी में पूरा किया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।