UP News: अब गर्मी में गश खाकर नहीं गिरेंगे ट्रैफिक संभालने वाले जवान, मिला खास हेलमेट

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कानपुर यातायात पुलिस के सिपाहियों को ऐसे 32 हेलमेट वितरित किए गए हैं।

यह हेलमेट सिर को ठंडक देने के साथ ही हवा भी देगा। मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर के यातायात सिपाही सुगौरव तिवारी को अपने हाथ से हेलमेट पहनाया।

यातायात कर्मियों को प्रचंड गर्मी से राहत दिलाने के लिए कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के इस प्रयास की सराहना की। इसे भी पढ़ें- लखनऊ LDA में बड़ा घोटाला..., अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजक्‍ट की फाइल गायब, रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश कहा, जवान चौराहे पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करते है।

कई बार ऐसा करते-करते जवान बेहोश हो जाते हैं या कोई अप्रिय घटना हो जाती है।

यह एसी हेलमेट कुछ हद तक मदद करने में सहभागी बनेगा।

दरअसल, पिछले दिनों प्रयोग के तौर पर कानपुर शहर के दो चौराहों टाटमिल और विजय नगर में ट्रैफिक ड्यूटी करने वाले सिपाहियों को एसी हेलमेट दिए गए थे। योजना थी कि प्रयोग सफल होने पर अन्य चौराहों पर भी ट्रैफिक सिपाहियों को ऐसे हेलमेट दिए जाएंगे।

इसी क्रम में गुरुवार को 32 सिपाहियों को हेलमेट दिए गए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।