UP News: अयोध्या में अब नहीं तोड़े जाएंगे पुराने मंदिर, रामनगरी में प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव निरस्त; ये है पूरा मामला

तीन सड़क पर अंडरपास बनाने की स्वीकृति एनएचएआइ ने फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव आवास विकास परिषद को सर्वे के बाद भेज दिया था।

सर्वे के बाद परिषद ने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान कर दी थी।

एनएचएआइ ने 264.26 करोड़ रुपये फ्लाईओवर निर्माण के लिए आवास विकास परिषद से मांगे थे।

आवास विकास परिषद ने अब इस प्रस्ताव को निरस्त करते हुए अपनी योजना की तीन सड़क पर अंडरपास बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना में कई पुराने मंदिर भी आ रहे हैं इसी तरह अयोध्या में शाहनवाजपुर माझा, शाहनवाजपुर उपहार, कुढ़ा केशवपुर माझा और कुढ़ा केशवपुर उपहार गांव की कुल 176.5941 हेक्टेयर भूमि आवास विकास परिषद अपनी योजना के लिए अधिग्रहीत करेगा।

इस योजना में कई पुराने मंदिर भी आ रहे हैं।

इन मंदिरों को स्वीकृत सड़क के लेआउट में समायोजित किया जाएगा।

इसके बाद भी सड़क या अन्य सेवाओं के एलाइनमेंट में कोई मंदिर आएंगे तो उनको विशेष परिस्थितियों में ही विस्थापित किया जाएगा। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।