UP News: उत्तर प्रदेश सरकार बढ़ाएगी ग्रामीणों की आमदनी, पर्यटन विभाग और UPSRLM के बीच हुआ समझौता

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस पांच-वर्षीय समझौते का उद्देश्य स्थायी आजीविका विकास और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना है।

एमओयू के तहत पर्यटन विभाग चयनित गांवों में बुनियादी आवश्यकताओं को चिह्नित करके मौके पर सुविधाओं को विकसित करेगा। साथ ही पर्यटन गतिविधियों के लिए ग्रामीण समुदायों को संगठित कर होमस्टे को बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि यूपीएसआरएलएम स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की पहचान करेगा। साथ ही समुदायों को संगठित कर एसएचजी सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

वहीं यूपीएसआरएलएम और मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट राज्य में खाद्य सेवा उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए स्थायी मॉडल विकसित करेंगे। ग्रामीण समुदाय होंगे सशक्त विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को बढ़ाएगी।

यूपीएसआरएलएम की मिशन निदेशक दीपा रंजन ने कहा कि यह साझेदारी ग्रामीण समुदायों को पर्यटन के प्रति एकजुट करके उन्हें सशक्त बनाएगी।  पर्यटन विभाग की विशेष सचिव ईशा प्रिया ने कहा हम एक व्यापक पर्यटन रणनीति विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो सभी हितधारकों को लाभ पहुंचाए। पर्यटन मंत्री करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 12, 13 व 14 जून को पर्यटन निदेशालय में अपने अधीनस्थ विभिन्न विभागों, संस्थानों में संचालित निर्माण कार्यों एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

समीक्षा में वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति व स्वीकृत परियोजनाओं के तहत जारी टेंडर की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।