- होम >>
UP News: कोलकाता ईडी की टीम ने सहारा समूह के ठिकानों पर मारा छापा, कब्जे में लिए कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
- न्यूज़
- Thursday | 4th July, 2024
सूत्रों का कहना है कि सहारा समूह ने दावा किया था कि यह रकम चिटफंड स्कीम के जरिए निवेशकों से जुटाई गई थी।
निवेशकों ने अपनी छोटी-छोटी बचत कर यह रकम जमा की है।
जबकि जांच एजेंसी को संदेह है कि रकम सहारा समूह की है, जिसे सोसाइटी में जमा कराकर दूसरे खातों में डायवर्ट किया गया। सुबह से चली छापेमारी ईडी की टीमों ने बुधवार सुबह आठ बजे छापेमारी शुरू की।
कोलकाता व उत्तर प्रदेश में सोसाइटी से जुड़े पदाधिकारियों के ठिकानों पर छानबीन शुरू की गई।
इसके साथ ही लखनऊ स्थित सहारा समूह के कारपोरेट कार्यालय में भी एक टीम ने दिनभर गहन छानबीन की और कई लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेज कब्जे में लिए। छानबीन में ईडी की कोलकाता व लखनऊ यूनिट के 80 से अधिक अधिकारी शामिल रहे।
कई मोबाइल फोन व कंप्यूटर भी कब्जे में लिए गए हैं।
हमारा इंडिया क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का पंजीकरण वर्ष 2022 में हुआ था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।