UP News: चौथे चरण में 58.09 प्रतिशत पड़े वोट, फर्रुखाबाद में फायरिंग; पढ़ें आपकी लोकसभा सीट पर कितनी हुई वोटिंग

2019 की तुलना में कम हुई वोटिंग वहीं, वर्ष 2019 की तुलना में इस बार मतदान में मामूली कमी देखी गई।

पिछले आम चुनाव में इन सीटों पर 58.75 प्रतिशत वोट पड़े थे।

चौथे चरण में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी समेत 10 सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

वहीं, शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में 53.31 प्रतिशत वोट पड़े।

हालांकि, मतदान से जुड़े अंतिम आंकड़े चुनाव आयोग मंगलवार को जारी करेगा। चौथे चरण में खीरी में सर्वाधिक 64.73 प्रतिशत और कानपुर में सबसे कम 53.06 प्रतिशत पड़े वोट।

चुनाव के दौरान मिली शिकायतों के आधार पर 53 बैलेट यूनिट, 53 कंट्रोल यूनिट और 201 वीवीपैट को बदला गया।

दूसरे चरण के चुनाव में 35,045 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।